नई दिल्ली - थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग आज से श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले है। उनकी इस श्रीलंका यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के मजबूती के साथ ही रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करना है। इस दौरान वे श्रीलंका के सैन्य प्रशिक्षण संस्थानो के मुख्यालय का दौरा करेंगे।
थलसेना प्रवक्ता रोहन आनंद के मुताबिक श्रीलंका हिन्द महासागर क्षेत्र में (आईओआर) क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख सदस्य देश है, साथ ही वह हमारे सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी देशों में से एक है। हाल के वर्षों में भारत और श्रीलंका के बीच विभिन्न क्षेत्रों में उच्च स्तरीय द्धिपक्षीय आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जा रहा है। विशेष कर दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को द्विपक्षीय सामरिक साझेदारी के महत्वपूर्ण घटक के रुप में स्वीकार किया गया है।