बनारस - दुनिया के सबसे मशहूर मंदिर वृंदावन के बांके बिहारी और विंध्याचल की मां विंध्यवासिनी मंदिर को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह प्रदेश की सरकार ने अधिग्रहण करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है इन दोनों मंदिरों का कायाकल्प ठीक उसी तर्ज़ पर होगा जैसा की काशी विश्वनाथ मंदिर का हुआ है।
वृंदावन के बांके बिहारी और विंध्याचल की मां विंध्यवासिनी मंदिर के अधिग्रहण करने का फैसला सरकार ने पूरी तैयारी करके लिया। इसके लिए सचिव स्तर पर इन दोनों मंदिरों का दौरा किया गया है और उनकी रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने ये फैसला लिया।