वाराणसी - बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने अंचलों से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा तडक़े से शाम तक 2 लाख तक पहुंच गया था। दूर दूर से श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। संध्या समय भक्तों ने दीपदान भी किए।
मान्यता है कि दिवाली के बाद आने वाली पूर्णिमा को स्नान व दीपदान करना हर प्रकार से वैभव प्राप्त करवाने वाला होता है।