वाराणसी - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 दिसंबर को वाराणसी का एक दिवसीय दौरा करेंगे। मोदी के साथ इस दौरे पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भी होंगे। यहां मोदी और अबे दोनों दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा आरती में शामिल होंगे। वाराणसी से सांसद मोदी के इस दौरे के दौरान काशी-क्योटो समझौते के ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के आगमन की प्रारंभिक सूचना जिला प्रशासन को मिल चुकी है।