जम्मू - जम्मू के कटरा में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। यह हेलीकॉप्टर वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था। खबरों के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर हवा में ही आग के गोले में तब्दील हो गया था। हेलीकॉप्टर महिला पायलट सुनीता विजयन उड़ा रही थीं। हादसे की वजह से कटरा से सांझी छत के लिए हेलीकॉप्टर सेवा रोक दी गई है। यह हेलीकॉप्टर निजी कंपनी हिमालयन हेली सर्विस का था।