नई दिल्ली - केन्द्र सरकार ने आगामी 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया हैं। इस वर्ष भारत रत्न और राष्ट्र के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती भी है। इस उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।
इस अवसर पर राष्ट्रव्यापी समारोह का पूरे देश में आयोजन किया जाएगा, वही इस अवसर पर संसद भवन परिसर को पूरी तरह से रोशन करने का फैसला किया है। साथ ही इस उद्देश्य के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। जानकारी हो कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया गया था, और 26 जनवरी 1950 को यह अस्तित्व में आया था। इसी उपलक्ष्य में 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।