नई दिल्ली - आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ वकील शांति भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। भूषण ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी खाप पंचायत की तरह से चलाई जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथग्रहण समारोह में केजरीवाल लालू से गले मिले थे, भूषण ने केजरी के लालू से गले मिलने पर कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार को गले लगाया, जबकि पार्टी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बनाई गई थी।
भूषण ने कहा कि जिस उद्देश्य से पार्टी बनी थी, वह उद्देश्य खत्म हो गया है। यहां तक कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह बैठक पूरी तरह गौरकानूनी है। इसमें कई सदस्यों को नहीं बुलाया गया है और वे इस बैठक को चुनौती देंगे। उनका आरोप है कि केजरीवाल पूरी पार्टी को तानाशाही ढंग से चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी कारण बताए नेशनल काउंसिल के कुछ सदस्यों को पार्टी से निकाल दिया गया।