सैफई - समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 76वां जन्मदिन मनाया गया। इसको लेकर प्रदेश भर में सैफई से लेकर दूसरी जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये, हालांकि मुलायम के जन्मदिन का जश्न शनिवार से ही शुरू हो गया था। मुलायम ने शनिवार अपने पैतृक गांव सैफई में केक काटा और इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री और उनके बेटे अखिलेश यादव के अलावा अमर सिंह भी स्टेज पर नजर आए।
मुलायम सिंह यादव के बर्थडे कार्यक्रम पर 2 लोगों ने अलग-अलग वजहों से खूब सुर्खियां बटोरी। एक थे आजम खान और दूसरे थे अमर सिंह। भले ही अब अमर सिंह एसपी में नहीं हैं लेकिन ऐसा तो नहीं हो सकता कि मुलायम सिंह का जन्मदिन हो और अमर सिंह ना पहुंचें। नेताजी को बर्थडे की बधाई देने वो सैफई पहुंचे और उनके साथ मंच साझा किया। यही नहीं अमर सिंह को मुलायम ने केक भी खिलाया, साथ ही अमर सिंह ने कहा कि वो मुलायम की पार्टी में हों या ना हों उनके दिल में जरूर हैं।