नई दिल्ली - इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी हमला झेलने वाली फ्रांस की राजधानी पेरिस में खतरे के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस माह के आखिर में होने वाले जलवायु परिवर्तन पर पक्षकारों के सम्मेलन (सीओपी)- 21 में भाग लेने वहां जाएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने गुरुवार को यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी निश्चित रूप से 30 नवंबर को होने वाले शासन प्रमुखों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।