श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के मनिगढ़ जंगल में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कर्नल शहीद हो गया। दक्षिण कश्मीर के इस हिस्से में मंगलवार सुबह से आतंकियों और सेना में मुठभेड़ जारी थी। मुठभेड़ में कर्नल गंभीर रूप से घायल हो गए, उसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल से पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सेना का कहना है कि इस इलाके में तीन से चार आतंकी छुपे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि इन्हीं आतंकियों ने पिछले सप्ताह हुए इस क्षेत्र में एनकाउंटर में सुरक्षा घेरे को तोड़ा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये आतंकी पीओके से भारतीय सीमा में एक सप्ताह पहले घुसे थे।