हैदराबाद - यहां दिलसुख नगर इलाके में आज एक निजी विद्यालय में तीन साल की लड़की की लिफ्ट में फंस जाने से मौत हो गयी। पुलिस उपायुक्त एल टी चंद्रशेखर ने से कहा, ‘सैयद फातिमा स्कूल के लिफ्ट में फंस गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। ’ प्राथमिक सूचना के अनुसार लड़की का सिर लिफ्ट में फंस गया जिससे यह दुखद घटना हुई।
मलकपेट थाने से जुड़े एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार लड़की नर्सरी की छात्रा थी। हालांकि उन्होंने और ब्योरा देने से इनकार कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच चल रही है। इसी बीच लड़की के परिवार के सदस्य और अन्य लोग स्कूल के बाहर पहुंच गए और उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।