नई दिल्ली - विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल का मंगलवार दोपहर 2:24 बजे गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। वह 89 साल के थे और लंबे समय से सांस से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विहिप नेता का ICU में इलाज चल रहा था। हालांकि, रविवार सुबह उनके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आए थे। उन्होंने अपनी आंखें खोली थीं और कुछ लोगों से मुलाकात भी की थी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने इस बीच अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी।