बिजनौर - उत्तरप्रदेश के बिजनौर में स्थित पोल्ट्री फार्म में घुस गए एक बाघ को बुरी तरीके से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में वन विभाग के अफसरों ने कहा की जिम्मेदार लोगो को बक्शा नही जाएगा उन पर कार्यवाही की जाएगी। जानकारी के अनुसार बिजनौर के बढ़ापुर में बलवंत सिंह नाम के एक शख्स का पोल्ट्री फार्म है। बलवंत सिंह के इस पोल्ट्री फार्म में एक बाघ प्रवेश कर गया था। इस बाघ ने बलवंत सिंह व उनके एक दोस्त पर बुरी तरीके से हमला कर घायल कर दिया था जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इसकी जानकारी जब ग्रामीणो को पता चली तो वे इस बाघ को मारने के लिए हथियार लेकर पहुंचे व बाघ को चारो और से घेरकर बुरी तरीके से घायल कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस बात का पता लगते ही फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अफसर भी वहां पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणो ने वन विभाग के अफसरों को कहा की उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए बाघ की जान ली है। वन विभाग के अफसरों पर दबाव बनाया कि वे कोई कार्रवाई न करें। इस मामले में वन विभाग के अफसरों ने कहा की बाघ की मौत के संबंध में जिम्मेदार लोगो पर क़ानूनी कर्यवाही की जाएगी क्योंकि यह एक जुर्म है। वन विभाग के अफसरों का कहना था की ग्रामीणो को बाघ को मारने के बजाय उसे पकड़ना चाहिए था।