मुंबई - माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भारत दौरे पर मुंबई आए हुए हैं, जहां उन्होंने कई जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा एक सपना है कि हर डेस्क पर कंप्यूटर हो, जिस तरह से तकनीक में परिवर्तन हो रहा है जल्द ही हमारा जीवन में कंप्यूटर की अहमियत और बढ़ जाएगी। हम फोन के माध्यम से ही कंप्यूटर की सारी सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत जैसे बाजार में विंडोज कॉन्टिन्यूम का भविष्य है।