बाड़मेर 20 मार्च: सीमावर्ती बाड़मेर जिला मुख्यालय से बारह किलोमीटर दूर जैसलमेर रोड़ पर हरसानी फांटे पर बुधवार तड़के पांच बजे एक इनोवा कार खड़े ट्रोले में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों व उनकी मां की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार को ड्राइव कर रहे परिवार के मुखिया को गंभीर हालत में इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करते हुए ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करते हुए ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बाड़मेर के गांव शिव निवासी भगवान सिंह(40) पत्नी कमला देवी (36) पुत्र दिलीप सिंह (13) पृथ्वी सिंह (11) पुत्री निरमा (9) व रेनू (7) के साथ इनोवा में सवार होकर सुबह करीब चार बजे रवाना हुए थे। कपूरडी के समीप पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रेलर में अनियंत्रित कार जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आधार कार्ड बनवाने जा रहे थे पुलिस के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुआ परिवार महाराष्ट्र के पूना जिले में लकड़ी का व्यापार करता है और कुछ दिन पहले आधार कार्ड बनावने के लिए बाड़मेर स्थित अपने पैतृक गांव शिव आए थे। यहां से वे तड़के कार में सवार होकर पूना रवाना हुआ था।