पटना - लालू यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन क्लीन स्वीप करेगा। बिहार की जनता बहुत समझदार है और चुनाव में वह महागठबंधन को भारी बहुमत दिलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कृत्यों से देश को विभाजित कर देंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के गोमांस के बारे में दिए गए बयान के बाद उनका सिर काटकर फुटबाल बना देने संबंधी एक भाजपा नेता की धमकी का जिक्र करते हुए राजद अध्यक्ष ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि उनके इरादे क्या हैं।