इलाहाबाद - उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्डरवर्ल्ड डॉन और इण्डोनेशिया में गिरफ्तार छोटा राजन गिरोह के तीन शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के महानिरीक्षक सुजीत पान्डेय ने बताया कि पूछताछ में इन तीनों स्वीकार किया है कि वे छोटा राजन के अति निकटस्थ अनीस आजाद अंसारी के लिए काम करते हैं और मुम्बई के एक केबिल व्यवसायी से 25 लाख रुपए वसूलने जा रहे थे।
तीनों ने स्वीकार किया है कि छोटा राजन के लिए वसूली करने के साथ ही उसे मदद करते रहते थे। गिरफ्तार तीनों शूटर इन्द्रेश, रमेश और सलीम इलाहाबाद के रहने वाले हैं। इनके पास से तीन पिस्तौल, चोरी की एक कार और कुछ अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं।