नई दिल्ली - दिल्ली के वैट आयुक्त की नियुक्ति को लेकर शुरू हुई सभी चर्चाओं पर मंगलवार को पूर्ण विराम लग गया । दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीईओ सज्जन सिंह यादव को दिल्ली का नया वैट आयुक्त नियुक्त किया है। केशव चंद्रा को दिल्ली जल बोर्ड का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है ।
पिछले कुछ समय से वैट आयुक्त को लेकर उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली सरकार के बीच जंग छिड़ी हुई थी। दिल्ली के पूर्व वैट आयुक्त विजय कुमार के तबादले को लेकर दिल्ली सरकार उपराज्यपाल को कटघरे में खड़ी कर चुकी है। इस मुददे पर सरकार का कहना था कि विजय कुमार ने बड़े स्तर पर कर चोरी करने वालों पर हाथ डाला था, इसीलिए केंद्र सरकार के इशारे पर उपराज्यपाल ने उनका तबादला दिल्ली से बाहर कर दिया ।