Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

कश्मीर में बंद, प्रदर्शनकारियों से पुलिस कर्मियों की झड़पें

Updated on Tuesday, October 20, 2015 13:07 PM IST

श्रीनगर - उधमपुर में पेट्रोल बम हमले में गंभीर रुप से घायल होने के बाद अपनी जान गंवाने वाले खलासी को आज कश्मीर घाटी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया और कई स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुयी। हुर्रियत कांफ्रेंस के दोनों धड़ों सहित घाटी के तकरीबन सभी अलगाववादी संगठनों और पंडितों के संगठन कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति की ओर से हड़ताल का आह्वान किया गया था। जाहिद अहमद के दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोडऩे के बाद घाटी में प्रदर्शन हुए जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जाहिद का शव सरकारी विमान से दिल्ली से यहां लाया गया। कश्मीर के अनंतनाग में उसके गांव बातेनगू में काफी लोग उसके जनाजे में शामिल हुए। बाद में गांव के प्राचीन कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की। जाहिद के जनाजे के लिए सख्ती में ढील दिए जाने के बाद अनंतनाग और आसपास के इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प शुरू हो गई। युवकों ने बातेनगू और अनंतनाग के कुछ दूसरे इलाकों में पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

 

अनंतनाग में झड़पों के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने रामबन जिले के बानिहाल कस्बे में भी हंगामा किया। लोगों ने टायर जलाए और नारेबाजी करते हुए एक घंटे तक राजमार्ग को बंद रखा। किश्तवाड़ और चिनाब घाटी में प्रदर्शन किए गए। उधर, कैबिनेट बैठक में मारे गए व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। कैबिनेट ने मृतक युवक के परिवार के लिए 5 लाख की सहायता राशि तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। कट्टरपंथी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी और जेकेडीएफपी के नेता शब्बीर अहमद शाह सहित कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद किया गया है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X