मुंबई - सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोतने वाले शिव सैनिकों को शिवसेना ने सम्मानित किया है। मंगलवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सुधींद्र के चेहरे पर कालिख पोतने वाले शिवसैनिकों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले पुलिस ने शिवसेना के शाखा प्रमुख गजानन पाटिल समेत छह कार्यकर्ताओं को अलग-अलग धाराओं में गिरफ्तार किया था।
हालांकि धाराएं जमानती होने के कारण सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया, जिसके बाद इन कार्यकर्ताओं को उद्धव ने अपने घर मातोश्री बुलाकर सम्मानित किया। वहीं, एनसीपी लीडर माजिद मेमन ने उद्धव ठाकरे के आरोपी शिवसेना नेताओं से मुलाकात पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि उद्धव का कालिख पोतने वाले शिवेसना नेताओं से मिलना और उन्हें बधाई देना हजम होने वाली बात नहीं है।