मुंबई - शीना बोरा मर्डर केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की हालत बहुत गंभीर है । उन्होंने कुछ गोलियां खा ली हैं, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे इंद्राणी को जेजे हास्पिटल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। हास्पिटल के डीन टीपी लहाने ने बताया कि इंद्राणी को दो बजे अस्पताल लाया गया और तब से वह बेहोश हैं।
हमें लगता है कि इंद्राणी ने कुछ गोलियां खा ली हैं। हम इसी आधार पर उनका इलाज कर रहे हैं। लहाने ने कहा कि हम 24 घंटे तक इंद्राणी के स्वास्थ्य का आकलन करेंगे, फिर देखते हैं कि वह कैसी प्रतिक्रिया करती हैं। टीपी लहाने पुष्टि की कि इंद्राणी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, ऑर्थर रोड जेल के आईजी ने कहा कि जेल अथॉरिटी की देखरेख में इंद्राणी सुबह-शाम दो गोलियां लिया करती थी।