भारतीय रेल का नया टाइम टेबल आज से लागू हो गया है। आज से लगभग २३ ट्रेन नए टाइम टेबल के हिसाब से चलेंगी.
मिली जानकारी के मुताबिक टाइम टेबल यात्रियों के लिए अनुकूल सुविधाएं हैं जैसे किसी तालिका, रूट मैप, स्टेशनों की सूची, महत्वपूर्ण स्टेशनों के बीच की ट्रेनों, स्टेशन कोड की सूची, ट्रेन के नंबर की सूची और ट्रेन के नामों की सूची को कैसे पढ़ना है। नये टाइम टेबल में पहले से आरक्षण कराने का समय, इंटरनेट के माध्यम से आरक्षण, तत्काल योजना, रिफंड नियम, आपदा प्रबंधन, रेल यात्रा की रियायतें और खानपान से संबंधित सेवाओं के बारे में जानकारी शामिल है।
पहली अक्टूबर से लागू होने वाले रेलवे के नए टाइम टेबल में अनेक ट्रेनों के समय और प्रारंभिक स्टेशन बदल दिए गए हैं। इसी तरह कई ट्रेनों के नाम और नंबर बदले गए हैं, जबकि कई ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है।
रेल मंत्रालय ने बुधवार को 2015-16 के लिए अखिल भारतीय रेलवे समय सारिणी 'ट्रेंस एट ए ग्लांस' जारी कर दिया। इसके अलावा सभी 17 रेलवे जोनों ने भी अपने-अपने टाइम टेबल जारी कर दिए।
इसी फेरबदल के साथ रेलवे ने अक्टूबर से 90 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर उन्हें सुपरफास्ट श्रेणी में कर दिया है।