श्रीहरिकोटा - अंतरिक्ष से धरती का वैज्ञानिक विश्लेषण करने के उद्देश्य से भारत ने सोमवार सुबह अपना पहला स्पेस ऑब्जर्वेटरी एस्ट्रोसेट पीएसएलवी-सी 30 लॉन्च कर दिया। यह लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से की गयी। यहां के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसे 6 और इंटरनेशनल कस्टमर सैटेलाइट्स के साथ लॉन्च किया गया। भारत से पहले अमेरिका, रूस और जापान ने ही स्पेस ऑब्जर्वेटरी को लॉन्च किया है। अंतरिक्ष से उपग्रह के जरिए धरती पर होने वाले बदलावों का साइंटिफिक एनालिसिस करना इस मिशन का मकसद है।