Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

डालमिया ने दान किए अपने नेत्र, क्रिकेट प्रेमियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Updated on Tuesday, September 22, 2015 11:47 AM IST

कोलकाता - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का पूरे राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को कियोरातला क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। डालमिया के पुत्र अभिषेक ने मंत्रोच्चार के बीच मुखाग्नि दी। डालमिया की पुत्री वैशाली अंतिम संस्कार में मौजूद थीं। सैकड़ों लोगों ने भारतीय क्रिकेट के सबसे कद्दावर प्रशासक को नम आंखों से अपनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली, राज्य के शहरी विकास मंत्री फरहद हकीम और कोलकाता निगम के मेयर शोवन चटर्जी अंतिम संस्कार के समय मौजूद थे।

 

डालमिया की आखिरी यात्रा उनके घर अलीपोर से दोपहर करीब सवा बारह बजे निकली। डालमिया का पार्थिव शरीर ईडन गार्डन क्रिकेट मैदान में दोपहर करीब 12 बजकर 50 मिनट पर लाया गया। डालमिया के अंतिम दर्शन के लिए बीसीसीआई के कई अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति कोलकाता पहुंचे।  भारतीय टीम निदेशक रवि शास्त्री , बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर, पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर, शरद पवार और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला डालमिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे और उन्होंने दिवंगत प्रशासक के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाए।

 

भारतीय क्रिकेट को दुनिया का सबसे धनी बोर्ड बनाने वाले और दूरदर्शी सोच रखने वाले बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के अंतिम संस्कार से पहले उनकी आंखें दान की गई। डालमिया का रविवार को निधन हो गया था। 75 वर्षीय डालमिया की आंखें वनमुक्ता आई बैंक को दान की गई। बीसीसीआई के बयान के अनुसार दृष्टिहीनता को समाप्त करने के लिए डालमिया ने एक सामाजिक कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम के तहत आंखों की रोशनी का उपचार और कोर्निया का प्रत्यारोपण की शुरुआत डालमिया ने की थी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X