कोलकाता - बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का रविवार को निधन हो गया। उन्हें दो दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्री डालमिया 75 साल के थे। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। अस्वस्थता के कारण वह बीसीसीआई के बैठक में भाग नहीं ले रहे थे।
बीएम बिड़ला हार्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट में एंजीयोग्राफी के बाद श्री डालमिया को अस्पताल के कोरोनरी क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था। उधर, श्री डालमिया के निधन से पूरा क्रिकेट जगत सदमे में है। बीसीसीआई ने उनकी मौत की सूचना ट्वीट कर दी। श्री डालमिया को जब अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया, उस समय उनके पुत्र अभिषेक और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भी साथ थे।