कोलकाता - शीना बोरा मर्डर केस में अरेस्ट इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व पति और शीना के पिता बताए जाने वाले सिद्धार्थ दास पहली बार सामने आए हैं। उन्होंने बातचीत में कबूला है कि शीना और मिखाइल उनके और इंद्राणी के ही बच्चे हैं। हालांकि, सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि उनकी और इंद्राणी की कभी शादी नहीं हुई। वह और इंद्राणी तीन साल तक बस साथ रहे थे।
क्या इंद्राणी ने ही शीना का कत्ल किया, इस सवाल के जवाब में सिद्धार्थ ने कहा कि हां ऐसा हो सकता है। वह मनी माइंडेड थी। सिद्धार्थ दास ने कहा कि अगर इंद्राणी ने शीना को मारा तो उसे फांसी होनी चाहिए। सिद्धार्थ ने कहा कि मैं खुद को दोनों बच्चों का पिता साबित करने के लिए डीएनए टेस्ट को भी तैयार हूं।