नई दिल्ली - भारत-पाक के बीच 1965 में हुए युद्ध पर आधारित तीनों सेनाओं के एक सेमिनार में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ दलबीर सिंह सुहाग ने कहा कि सेना को चाहिए कि वह छोटे युद्धों के लिए तैयार रहे। आर्मी चीफ ने यह टिप्पणी सीमा पर लगातार पाकिस्तान की ओर से जारी सीजफायर के उल्लंघन और घुसपैठ के मद्देनजर कही।
श्री सिंह ने कहा कि हम भविष्य में सीमित चेतावनी पर तेजी से होने वाले छोटे युद्धों से परिचित हैं, इसलिए हमारी तैयारी इस प्रकार की होनी चाहिए कि हम पहले से ही किसी भी प्रकार के युद्ध के लिए तैयार रहें। उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार होने वाले सीजफायर के उल्लंघन से इंडियन आर्मी ज्यादा सतर्क है। सेना को सीमा पर हो रही गोलीबारी का जवाब देने को कहा गया है।