नई दिल्ली - जैनियों में सदियों से प्रचलित संथारा प्रथा पर राजस्थान हाई कोर्ट से लगी रोक के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। अर्थात शीर्ष कोर्ट के इस आदेश के बाद जैन समुदाय इस प्रथा को अगले आदेश तक जारी रख सकेगा। राजस्थान हाई कोर्ट इस प्रथा को आत्महत्या के बराबर अपराध बताते हुए बैन लगा दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यह आदेश संथारा प्रथा पर रोक लगाने के राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ जैन समुदाय के कुछ लोगों की ओर से दायर की गई विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। शीर्ष कोर्ट ने इसी के साथ राज्य सरकार और केंद्र को नोटिस जारी किया है।