Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

स्वाभिमान रैली में मोदी के खिलाफ हल्ला बोल

Updated on Monday, August 31, 2015 11:20 AM IST

पटना - बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, जदयू के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन के संयुक्त प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि श्री मोदी ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं और अब तक कुछ भी नहीं दिया है, जिसके कारण लोगों का उनसे विश्वास उठ चुका है। बिहार में पहली बार नीतीश कुमार के साथ मंच साझा कर रहीं सोनिया गांधी ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित स्वाभिमान रैली में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अब तक सिर्फ शो बाजी की है।

 

इसके अलावा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन इन वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। काला धन की वापसी, मोदी गेट और व्यापम घोटाले पर मौन धारण कर लेते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल एक करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा पूरा करना तो दूर नौकरी पर ही पाबंदी लगा दी है। इसी तरह मनरेगा समेत महिलाओं और बच्चों के कल्याण की योजनाओं में भी कटौती कर दी है। श्रीमती गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है और रुपए की कीमत कम होती जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान विरोधी भूमि अध्यादेश को फिर से नहीं लाने की बात मानकर विपक्ष की एकता के सामने घुटने टेक दिए हैं।

 

यह लोगों की बड़ी जीत है। लोकसभा चुनाव के समय कालाधन वापस लाकर हर भारतीय को 15 से 20 लाख रुपए देने और सरकारी कर्मचारियों को भी पांच से दस प्रतिशत देने का वादा किया था। इसी तरह युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। इसी झांसे में लोग आ गए और उन्हें वोट दे दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद वह अपने वादे को भूल गए और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन वादों को चुनावी जुमला कह दिया। इससे लोग ठगा महसूस कर रहे हैं।  रैली में अपने ख़ास अंदाज के लिए हमेशा से मशहूर लालू प्रसाद यादव पूरी फार्म में दिखे। राजद सुप्रीमो ने अपने खास अंदाज में चुटकियों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर एक के बाद एक कई वार किए। पूरी रैली के दौरान श्री यादव अपने जेब से पर्ची निकालकर और साथ लाई फाइल के जरिए नए अंदाज में केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार भी किया।

 

उन्होंने भागलपुर रैली की तारीख आगे बढ़ाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि रैली को इसलिए रद्द कर दिया गया, क्योंकि वह महागठबंधन की रैली से डर गए थे। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘राम’ के साथ-साथ ‘मां गंगा’ को भी धोखा दिया है। इसी तरह भाजपा अध्यक्ष के लिफ्ट में फंसने की घटना पर एक बार फिर चुटकी ली और कहा कि मोटा पेट लेकर बिहार आए थे और लिफ्ट में फंस गए। उन्होंने प्याज की बढ़ती कीमतों पर भी चुटकी ली और कहा कि मोदी राज में सोना, चांदी सस्ता हो गया, लेकिन प्याज मंहगा हो गया। महागठबंधन की स्वाभिमान रैली में उमड़ी अपार भीड़ से गदगद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सोशल साइट्स पर भाजपा पर जमकर हमला किया और कहा कि बिहारी लोग टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं। उन्होंने कहा कि पटा हुआ गांधी मैदान एवं लोगों का उत्साह देखकर भाजपा को दिल का दौरा पड़ गया है, दिल्ली से भी बुरी गत होगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के लोग आज भाजपा को बता देंगे कि बिहारी लोग टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं। हमारी रगो में, डीएनए में अच्छे संस्कार बसते हैं। यहां हम गरीब रिक्शावाले को भी आप कह कर बुलाते हैं। अगर कोई बाहरी जिनकी रगों में व्यापारी खून है, उनको हम बिहार की बेइज्जती नहीं करने देंगें

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X