Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

अब देशभर में करेंगे हार्दिक पटेल आरक्षण के लिए आंदोलन

Updated on Monday, August 31, 2015 11:02 AM IST

नई दिल्ली - गुजरात में आरक्षण की लौ जगाने के बाद रविवार को दिल्ली पहुंचे हार्दिक पटेल जोशीले अंदाज में नजर आए। उन्होंने मीडिया से खुलकर बात की और लगभग हर सवाल का अपने अंदाज में बेबाकी से जवाब दिया। हार्दिक ने इस मौके पर कहा कि गुजरात में नरेंद्र मोदी ने डेढ़ दशक तक राज किया, उन्हें मालूम होगा कि किस समाज को किस चीज की जरूरत है। हार्दिक बोले कि अगर मोदी गुजरात के सीएम होते तो पटेल समाज को अब तक आरक्षण मिल गया होता।

 

हार्दिक ने कहा कि वह इस आंदोलन को देशभर में ले जाएंगे। पटेल ने अपने समुदाय को भरोसे में लेते हुए कहा कि जहां भी मेरी जरूरत होगी, मैं वहां जाऊंगा। उन्होंने कहा कि हम जंतर-मंतर के अलावा लखनऊ तक प्रदर्शन करने के बारे में योजना बना रहे हैं। हार्दिक ने गुजरात प्रदर्शन को मैराथन बताया। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई पटेल को ओबीसी में शामिल करने को लेकर है। मीडिया के एक सवाल पर हार्दिक ने कहा कि आम तौर पर कांग्रेस के लोग मुझे बीजेपी का कहते हैं व अन्य लोग किसी न किसी पार्टी से जुड़ा हुआ बताते हैं। पटेल ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी, आप की रैली की भीड़ और हमारी रैली में जुटने वाली भीड़ की संख्या में बेहद अंतर है, इससे यह कहने का कोई मतलब नहीं कि मेरे पीछे किसी पार्टी का हाथ है।

 

पटेल ने कहा है कि उन्हें इस आंदोलन में जाट और गुज्जरों का साथ चाहिए। वह दिल्ली में किसी नेता या फिर मंत्री से मिलने नहीं आए हैं और न ही उनके मंच पर किसी भी राजनीतिक पार्टी का स्वागत है। हार्दिक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह फिलहाल गुजरात में पटेल समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस समुदाय के लोग 12 राज्यों में फैले हैं और इस समुदाय के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए वह पूरे देश में घूमेंगे और उन्हें एकजुट करेंगे।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X