पटना - बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अगले पांच साल का विजन डाक्यूमेंट पेश किया। विजन डाक्यूमेंट में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने की बात कही है। वर्तमान में बिहार में केवल पुलिस सेवा में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिला हुआ है। नीतीश कुमार चुनाव से ठीक पहले इस तरह की घोषणा करके वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।
अगले पांच साल में योजनाओं पर करीब 2.70 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। महिलाओं को आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई अन्य योजनाओं का भी ऐलान किया है। नीतीश कुमार ने घोषणा की कि राज्य के सभी स्कूलों और कालेजों में फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के बेरोजगार युवा क्लास के लिए एक खास स्कीम लाने की बात कही है। नीतीश कुमार के मुताबिक उनकी सरकार 20-25 साल के युवा को नौ महीने तक हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे।