मुंबई - फैशन डिजाइनर कपिल अरोरा ने आरोप लगाया है कि राधे मां सत्संग के नाम पर सेक्स पार्टी करती हैं। अरोरा का दावा है कि 24 साल के उनके एक रिश्तेदार का भी वहां यौन शोषण हुआ था। फिल्म क्वीन में कंगना रनौत के डिजाइनर रहे अरोरा खुद कभी राधे मां के भक्त थे। उन्होंने उन पर यह आरोप तब लगाया है जब टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने ऐसा ही आरोप लगाते हुए राधे मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा ले चुकीं एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस से की गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि राधे मां उन पर सेक्स संबंधी हरकतें करने के लिए दबाव बनाती थीं और यह सब सत्संग में होता था। डॉली ने कहा कि मैं शब्दों में नहीं बता सकती कि राधे मां के सत्संग में क्या होता होता। वे बालीवुड के गाने बजाते थे। राधे मां के इशारे पर उनके भक्त कपड़े उतारते थे और मुझे सेक्सुअली असॉल्ट किया जाता था।