Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

184 जिलों में सुधरेगी स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत: पीएम मोदी

Updated on Friday, August 28, 2015 10:59 AM IST

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर आयोजित एक ग्लोबल कॉल टू एक्शन समिट 2015 वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं की मृत्यु दर कम करने के उपायों पर चर्चा की जा रही है। मोदी ने कहा, इस सम्मेलन के तहत देश के 184 जिलों की स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत सुधारने की घोषणा की।

 

पीएम मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्यों के बीच असमानता को दूर करने वाली एक समान सेवा मुहैया कराने का वादा करते हुए गुरुवार को कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले 184 जिलों की पहचान की गई है, जहां अधिक संसाधन प्रदान किए जाएंगे और केंद्रित कार्यक्रमों को लागू किया जाएगा। माता एवं बाल स्वास्थ्य समेत विविध क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत 5 साल से कम आयु वर्ग में मृत्यु दर को कम करने के लिए सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों को हासिल करने के करीब पहुंच जाएगा। मोदी ने कहा कि देश को एक ऐसी व्यवस्था को संस्थागत रूप देने की जरूरत है, जहां वंचित समुदायों को सार्वभौम स्वास्थ्य सेवा और वित्तीय संरक्षण प्राप्त हो सके, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रमों से लोग आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि हमारा खास जोर समता स्थापित करने पर है। राज्यों में असमानता से प्रभावितों के लिए पूरे क्षेत्र में समतामूलक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम के तौर पर और स्वास्थ्य परिणामों के तीव्र सुधार के संदर्भ में पूरे देश में खराब प्रदर्शन करने वाले 184 जिलों की पहचान की गई है। मोदी ने कहा कि इन इलाकों में अधिक संसाधन प्रदान किए जाने और केंद्रित कार्यक्रमों को लागू करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पीएम मोदी ने ये बातें ‘ग्लोबल कॉल टू एक्शन’ शिखर सम्मेलन 2015 को संबोधित करते हुए कही जिसमें 24 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

 

इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य माताओं एवं बच्चों की मौतों को रोकना सुनिश्चित करने की दिशा में देशों के बीच समंजस्य बनाना है। दिसंबर 2015 के वैश्विक लक्ष्य से पहले भारत द्वारा माता एवं शिशुओं में टिटनेस के कारण होने वाली बीमारी को समाप्त करने का जिक्र करते हुए मोदी ने वैश्विक समुदाय के समक्ष प्रौद्योगिकी एवं कार्यक्रम हस्तक्षेप के जरिए रोगों से मुकाबला करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X