नई दिल्ली - वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिकों के आंदोलन का असर होने लगा है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को मुलाकात की। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते, खासकर 28 अगस्त को वन रैंक-वन पेंशन का ऐलान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए कई मंत्रालयों से बात की है और इस पर जल्द फैसला लेने का निर्णय लिया है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।