नई दिल्ली - विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मिस्र की दो दिन की यात्रा पर रविवार को काहिरा रवाना हो गईं। श्रीमती स्वराज की विदेश मंत्री के तौर मिस्र की यह पहली यात्रा है। विदेश मंत्री सुषमा इस दौरान वहां मिस्र के विदेश मंत्री समेह हसन शौक्री से बातचीत करने के अलावा वहां के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी से भी मुलाकात करेंगी। व्यापार और आतंकवाद पर मुख्य रूप से चर्चा होने की संभावना है। मिस्र के नेताओं के साथ बातचीत में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की जाएगी।