Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

अखिलेश करेंगे लखनऊ के कनाट प्लेस का उद्धघाटन

Updated on Monday, August 24, 2015 12:45 PM IST

लखनऊ - सीजी सिटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास लखनऊ कनॉट प्लेस का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अक्टूबर में करेगें। पांच सौ करोड़ की इस परियोजना को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। कमर्शियल स्पेस को किराए पर देकर इसका खर्च निकाला जाएगा। कनॉट प्लेस दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। स्टेट ऑफ आर्ट आईकॉनिक बिल्डिंग की योजना एलडीए ने बनाई है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए शासन के इंकार के बाद एलडीए इसे विकसित करेगा। 500 करोड़ की यह परियोजना व्यावसायिक तौर पर बनाई गई है। ऐसे में इसका निर्माण कार्य एलडीए को अपने स्त्रोतों से कराना होगा।

 

यहां आठ लाख वर्ग फीट पर आईकोनिक इमारत बनेगी जो कि सरकारी व निजी कार्यालयों के लिए आरक्षित होगी। स्पेस को किराए पर देने के साथ ही एलडीए को हर वर्ष करीब छह हजार करोड़ की आय हो सकेगी। इस आय का प्रयोग एलडीए के कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि पर हो सकेगा। वहीं योजना के निर्माण का खर्च भी इसी से वहन होगा। प्रारंभिक लागत नौ अरब 70 करोड़, 17 लाख 76 हजार 500 रपए अनुमानित की गई है। लगभग 54 एकड़ भूमि पर सेंट्रल आर्केड के निर्माण पर 500 करोड़ रपए का खर्च किया जाएगा। इस परियोजना में सांस्कृतिक सेंटर, आर्ट म्यूजियम, पांच सितारा होटल, फूड कोर्ट, मॉल व सर्विस अपार्टमेंट का प्रावधान किया गया है।

 

वास्तुविद डिजाइन से यह परियोजना सिग्नेचर बिल्डिंग के रूप में बनाई जाएगी। एलडीए वीसी सत्येंद्र सिंह ने बताया प्रोजेक्ट का अक्टूबर में मुख्यमंत्री के करकमलों से शिलान्यास कराया जाएगा। इसे किराए पर देकर एलडीए अपना खर्च वहन कर सकेगा। डिजाइनिंग व डीपीआर तैयार हो गई है। परियोजना में भूमिगत व मल्टीलेविल पार्किग बनाई जाएगी जिसमें 8000 वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। यहां सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन विकास के साथ साथ मनोरंजक स्थल विकसित करने की योजना एलडीए ने तैयार की है। गोलाकार सेंट्रल प्लाजा के बीच स्थित क्षेत्र को सुनियोजित रूप से विकसित कर बहुउद्देशीय समागम स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल गार्डन में सुरूचिपूर्ण फौव्वारे, लाइटिंग व बच्चों के लिए गतिविधि केंद्र भी विकसित होंगे। परियोजना का आर्कीटेक्करल डिजाइन सुप्रसिद्ध वास्तुविद राजेंद्र कुमार एसोसिएट ने तैयार किया है। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X