Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सहारा की संपत्ति बेचने को नियुक्त हो रिसीवर

Updated on Friday, August 21, 2015 11:40 AM IST

नई दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक पैसे का भुगतान न कर पाने के कारण पिछले डेढ़ साल से तिहाड़ जेल में बंद सहारा समूह के मुखिया सुब्रत राय की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सहारा की देश और विदेश स्थित संपत्तियों को बेचने के लिए रिसीवर नियुक्त किए जाने की मांग की है। इसमें कहा गया है कि पैसे जमा कराने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू होने के लिए ऐसा करना जरूरी है। शीर्ष अदालत के आदेश के मुताबिक सहारा की दो कंपनियों को निवेशकों को लौटाने के लिए करीब 36,000 करोड़ रुपये की रकम सेबी के खाते में जमा कराने हैं।

 

कोर्ट ने जेल में बंद सुब्रत राय और समूह के दो अन्य निदेशकों की रिहाई के लिए भी 10,000 करोड़ रुपये जमा कराने की शर्त लगा रखी है। यह रकम 36,000 करोड़ में ही शामिल है। सहारा अभी तक 10,000 करोड़ जमा कराकर अपने मुखिया व कंपनी के दो अफसरों को रिहा नहीं करा पाई है। सेबी ने मांग की है कि रिसीवर कोर्ट सहारा की देश और विदेश स्थिति चल व अचल संपत्तियों पर कब्जा लेकर उन्हें बेचे। इस रकम को सेबी सहारा रिफंड खाते में जमा कराए। इसके अलावा यह आदेश दिया जाए कि सुप्रीम कोर्ट के अलावा कोई भी अदालत संपत्तियों की जब्ती और बिक्री पर रोक नहीं लगाएगी। सेबी ने संविधान के अनुच्छेद 144 का हवाला देते हुए कहा है कि भारत स्थित सभी दीवानी व न्यायिक अथॉरिटीज इस कोर्ट की मदद करेंगे।

 

भारत सरकार के कैबिनेट सचिव व गृह सचिव और सभी राज्यों के मुख्य सचिव व डीजीपी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया जाए। सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएन अग्रवाल को रिसीवर द्वारा संपत्ति बेचे जाने तथा कोर्ट का आदेश लागू कराने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी सौंपी जाए।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X