नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि भारत में विश्वास का नया माहौल बना है। प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रतिदिन की जनभागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हमारी सभी परियोजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए होनी चाहिए। कोई भी इंसान गरीब नहीं रहना चाहता। जो लोग गरीब हैं, वे गरीबी से ऊपर उठना चाहते हैं। इसलिए जरूरी है कि हमारे सभी कार्यक्रम और परियोजनाएं गरीबों के लिए हों।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से अपने भाषण में पांच बड़ी घोषणाएं भी कीं
1. युवाशक्ति के लिए स्टार्ट आप इंडिया और देश के भविष्य के लिए स्टैंड अप इंडिया।
2. खननकर्मियों के लिए विशेष योजना, हर साल 6000 करोड़ खर्च करेंगे।
3. अगले एक हजार दिनों में देश के 18500 गांव में बिजली पहुंचाएंगे।
4. कृषि मंत्रालय का नाम अब कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय होगा।
5. हर बैंक की हर शाखा कम से कम एक दलित और एक ट्राइबल को स्टार्ट अप के लिए लोन दे।