मुंबई - स्वघोषित देवी राधे मां की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार, उत्पीडऩ के एक मामले में राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को राधे मां की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। अब उन्हें शुक्रवार को कांदिवली पुलिस स्टेशन में पेश होना होगा। मुंबई पुलिस शुक्रवार को राधे मां से पूछताछ करेगी। पेश न होने की स्थिति में राधे मां को गिरफ्तार किया जा सकता है। कोर्ट में पुलिस ने दावा किया कि राधे मां पर गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भाग सकती हैं। कांदिवली की एक महिला ने आरोप लगाया था कि राधे मां ने उसके ससुरालवालों को उकसाया था कि उससे दहेज मांगे। इससे पहले, स्थानीय पुलिस ने 32 वर्षीय एक महिला की ओर से दर्ज कराए गए दहेज उत्पीडऩ के एक मामले में राधे मां को समन जारी किया था।