नई दिल्ली - रेलवे विभाग ने ट्रेन के यात्रियों को एक अच्छीह खबरी दी है। अब उपभोक्ताओं को वेटिंग टिकट कन्फर्म न होने पर टिकिट कैंसल कराने और रिफंड के रेलवे ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नई सुविधा के अनुसार अब यात्री वेटिंग टिकट कन्फर्म न होने पर उसी रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों में सफर कर सकेंगे। रेलवे विभाग वेटिंग टिकट कन्फर्म न होने वाले यात्रियों के लिए बैकअप ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। जिसके चलते टिकट कन्फर्म न होने पर भी यात्री उसी दिन अपने वेटिंग टिकट पर ही किसी अन्य ट्रेन से सफर कर सकेंगे। रेलवे जल्द से जल्द इस सुविधा को लागू करना चाहती है।
कुछ दिनों पहले ही यात्रियों की सुविधा के लिए कैब, कुली और भोजन की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। इस सेवा के अंतर्गत यात्री जो भी खाना चाहेगा उसे उचित मूल्य पर स्वच्छ खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भारतीय रेल और खान पान निगम (आईआरसीटीसी) को सौंपी गई है।