बदायूं - प्रदेश में बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी नेता यौन शोषण का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने आज यहां बताया कि बदायूं में मालगोदाम रोड पर रहने वाली एक महिला का कहना है कि उसके पति और सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रघुवीर नगर निवासी भाजपा नेता उमेश राठौर ने साझेदारी में हजरतपुर क्षेत्र के गांव सैंजनी में भट्टा लगाया था, जिससे उमेश राठौर उसके घर आने लगा। महिला का आरोप है कि 14 फरवरी 2009 को उसके पति भट्टे पर और बच्चे स्कूल गये थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उमेश राठौर उसके घर आ गया और उसके मुंह और नाक को रुमाल से दबा दिया गया, जिससे वह कुछ ही देर के लिए अचेत हो गई।
महिला का आरोप है कि जब उसे होश आया, तो वह बिस्तर पर नग्न अवस्था में पड़ी थी और सामने बैठा उमेश राठौर मुस्करा रहा था। पीडि़त ने उमेश राठौर से कहा कि उसके साथ दुष्कर्म कर अच्छा नहीं किया, तो उसने मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लिप और फोटो दिखाते हुए धमकाया कि जैसा मैं कहूंगा, वैसा ही करना पड़ेगा, वरना वीडियो क्लिप और फोटो इंटरनेट पर डाल दूंगा तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। साथ ही बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि महिला लोक-लाज के डर में उमेश राठौर की कठपुतली बन कर रह गई, वह अक्सर यौन शोषण करने लगा, लेकिन वो इस जिंदगी से तंग आ गई, तो छुटकारा पाने के प्रयास करने लगी।
उमेश राठौर का विरोध करने लगी। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उमेश राठौर के चंगुल से छुटकारा दिलाने एवं मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। इस सिलसिले में शहर कोतवाल को मुकद्दमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही के निर्देश दिये है।