Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

मुझे ईडी का कोई सम्मन नहीं मिला: ललित मोदी

Updated on Thursday, August 13, 2015 19:02 PM IST

नयी दिल्ली - विवादों में घिरे आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने आज कहा कि उन्हें टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के विभिन्न संस्करणों में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में धनशोधन की जांच से जुडा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कोई सम्मन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वह भारत नहीं लौट सकते क्योंकि उनकी जान को गंभीर खतरा है। मोदी, जिनके खिलाफ ईडी ने इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस की मांग की है, ने दावा किया कि जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ कोई आरोप तय नहीं किए और चूंकि वह एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए, इसलिए मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।

 

ललित मोदी ने एक न्यूज चैनल को बताया, आज की तारीख तक मुझे कोई सम्मन नहीं मिला। ईडी उचित प्रक्रिया का पालन कर मुझे उचित सम्मन क्यों नहीं भेजती ? मोदी ने कहा कि उन्हें इंटरपोल से एक पत्र मिला है। उन्होंने कहा, उन्होंने कहा कि अपना पक्ष रखने का मौका दिए बगैर मेरे खिलाफ कोई रेड कॉर्नर नोटिस नहीं जारी किया जाएगा। मैं सीबीआई को चुनौती देता हूं कि इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराए। उन्होंने कहा, इंग्लैंड भारत नहीं है कि कोई भी बाबू या नेता झट नोटिस जारी कर दे। यहां, कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करना होता है। खुद से जुडे विवाद को राजनीति से प्रेरित बताते हुए ललित मोदी ने राहुल गांधी को आडे हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को मेरे बारे में नहीं, बल्कि अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा की चिंता करनी चाहिए।

 

मोदी ने कहा, संसद का एक पूरा सत्र मेरे मुद्दे पर बाधित कर दिया गया। ये राजनीति नहीं तो और क्या है ? आईपीएल के पूर्व प्रमुख ने दोहराया कि वह भारत नहीं आ सकते क्योंकि उनकी जान को गंभीर खतरा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपने कथित संबंधों पर मोदी ने कहा कि उनका उनके साथ किसी तरह का वित्तीय लेन-देन नहीं हुआ। उन्होंने कहा, सुषमा स्वराज का परिवार मेरा करीबी रहा है और उनके पति ने कई सालों तक नि:शुल्क मेरी पैरवी की। मेरे लिए जो काम सुषमा ने किया वह कोई और भी कर सकता था। यदि आपकी पत्नी कैंसर से जूझ रही है तो क्या आप उम्मीद नहीं करेंगे कि कोई आपकी मदद करे? सुषमा या उनके परिवार से मेरा कोई वित्तीय लेन-देन नहीं हुआ। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X