Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

प्रधानमंत्री से ममता ले मांगा 21,000 करोड़ रुपये का बाढ़ राहत पैकेज

Updated on Thursday, August 13, 2015 12:16 PM IST

नयी दिल्ली - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 21,000 करोड़ रुपये का बाढ़ राहत पैकेज उनसे मांगा। ममता ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंप कर बाढ़ के कारण उत्पन्न संकट से उबरने के लिए कोष की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री से नीति आयोग की एक विशेष बैठक बुलाने का भी आग्रह किया जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित कर राज्यों के लिए योजना के आकार पर फैसला किया जाए। मोदी के साथ मुलाकात के बाद ममता ने कहा बाढ़ से राज्य के 12 जिले बुरी तरह तबाह हुए हैं, 13 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को गहरा नुकसान पहुंचा और लगभग एक करोड लोग प्रभावित हुए हैं। मैंने प्रधानमंत्री को नुकसान के ब्यौरे के बारे में एक ज्ञापन सौंप कर उनसे पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 21,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की है।

 

राज्य में हाल ही में आई बाढ से बीरभूम, बर्दमान, बांकुडा, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, साउथ 24 परगना, हावडा, मिदनापुर, नदिया और हुगली जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से किसानों को श्रण माफी तथा उन्हें फिर से श्रण मुहैया कराने के बारे में कार्यक्रम पर विचार करने का आग्रह भी किया क्योंकि बाढ़ की वजह से किसानों की फसल खराब हो चुकी है। प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बारे में पूछने पर ममता ने कहा उन्होंने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है। राज्य की योजना के आकार का मुद्दा उठाते हुए ममता ने कहा इन दिनों अलग अलग विषयों पर नीति आयोग की समूह बैठकें हो रही हैं। मैंने प्रधानमंत्री से नीति आयोग की एक विशेष बैठक बुलाने का आग्रह किया जिसमें योजना के आकार पर विचार करने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जाए।

 

पूर्व में योजना आयोग ऐसा करता था। उन्होंने कहा कि राज्यों के योजना आकार के बारे में विचार करने के लिए नीति आयोग की विशेष बैठक बुलाने के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री का रुख बहुत ही सकारात्मक था। ममता ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की संग्रह क्षमता बढाने का मुद्दा भी उठाया ताकि बंगाल, बिहार और झारखंड में बाढ़ का असर कम किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X