बिहार - बिहार मे विधानसभा की सीटों को लेकर चल रही खिचतान का आज समाधान हो गया। पटना में आयोजित एक साझा प्रेस कान्फ्रेंस मे सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड पार्टी (जेड़ीयू), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेड़ी) और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर महागठबंधन का ऐलान किया गया। जहां, जेड़ीयू सौ, आरजेड़ी सौ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तो वही, कांग्रेस 40 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उतरेगी । लालू प्रसाद और कांग्रेस नेता सीपी जोशी के मौजूदगी मे बिहार के सीएम नीतीश कहा कि, महागठबंधन के बीच बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर हमारी आपसी तालमेल और सहमति बन गई है। सीटों के किए गए बंटवारे के आधार पर हम मजबूती के साथ राज्यन में चुनाव लड़ेंगे।