मुंबई - भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजारीवाल से संबंध रखने के कारण जान से मारने की धमकी मिली है। अन्ना को सात अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि अगर वह केजरीवाल के साथ अपने संबंधों को जारी रखते हैं तो उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। श्री हजारे को रालेगन सिद्धि में ही रहने की चेतावनी देते हुए चिट्ठी में आगे कहा गया है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो अन्ना का हश्र भी नरेंद्र दाभोलकर और गोविंद पंसारे की तरह होगा। अहमदनगर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।