Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

नेशनल

More News

देश के छह राज्य बारिश-बाढ़ से बेहाल

Updated on Tuesday, August 04, 2015 10:37 AM IST

नई दिल्ली - बारिश और बाढ़ से देश के छह राज्यों मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान में हालात सबसे खराब हो गए हैं। बारिश और बाढ़ से अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर के लेह में साबू गांव बह गया है। लेह में पिछले दो दिन से हो रही बारिश के कारण रविवार रात नदी का लेवल बढ़ गया। तेज बहाव के साथ आए बाढ़ के पानी में गांव के अधिकतर कच्चे मकान बह गए। चारों तरफ पानी भर जाने के कारण गांव के अंदर अभी भी हजारों लोगों के फंसे होने की खबर है। इनमें से कई विदेशी टूरिस्ट भी बताए जा रहे हैं। अचानक बादल फटने को भी गांव बह जाने की एक वजह माना जा रहा है।

 

साबू गांव लेह एयरपोर्ट से सात किमी दूर मनाली-लेह हाई-वे पर है। उधर, बाढ़ से सबसे ज्यादा बेहाल पश्चिम बंगाल में सोमवार सुबह एक बस बह गई। हालांकि, बीरभूम में हुए इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पश्चिम बंगाल के 12 जिलों में बाढ़ आ गई है। दुर्गापुर बैराज से पानी छोड़े जाने से हावड़ा, हुबली, बर्दवान, दक्षिण 24 परगना और पश्चिमी मिदनापुर में जिलों में हालात खराब हैं। करीब 2.14 लाख लोग रिलीफ कैंपों में हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बर्धवान जिला में बाढ़ से निपटने के लिए आर्मी को बुलाया गया है। वहीं बारिश और बाढ़ के कारण मणिपुर में 30 साल बाद ऐसी बाढ़ आई है।

 

शनिवार शाम लैंड स्लाइड के कारण चंदेल जिले में 21 लोगों की मौत हो गई थी। मणिपुर में एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में लगी हैं। गुजरात में बाढ़ के बाद आर्मी की 24 टीमें रेस्क्यू का काम कर रही हैं। गुजरात के 14 जिलों में बाढ़ आ गई है। इससे 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात के बीच चार लोग बह गए हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X