Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

रक्षा बजट में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की बढोत्तरी

Updated on Friday, March 01, 2013 10:54 AM IST

नई दिल्ली 28 फरवरी - रक्षा बजट में कटौती की आशंकाओं को निर्मूल साबित करते हुए वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अगले साल के लिए 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक की बढोत्तरी करते हुए इस मंत्रालय के लिए दो लाख तीन हजार 672 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. यह पहला मौका है जब देश का रक्षा बजट दो लाख करोड़ रुपए के पार गया है. पिछले साल रक्षा बजट में एक लाख 93 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था, लेकिन बाद में इसमें करीब पंद्रह हजार करोड़ रुपए की कटौती हो गई थी. इसे देखते हुए आशंका व्यक्त की जा रही थी कि इस बार शायद आंकड़ा जस का तस ही रहेगा. इस साल के बजट में आधुनिकीकरण पर होने वाले खर्च के प्रावधान को भी बढाकर 86 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है, जो पिछले साल 78 हजार करोड़ रुपए के लगभग था. बाद में इसमें से दस हजार करोड़ रुपए की कटौती कर दी गई थी. इस साल कई बड़ी रक्षा खरीदारियों को अंतिम रूप दिया जाना है, जिनमें वायु सेना के लिए 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत का 126 लड़ाकू विमानों का सौदा और पांचवीं पीढी के विमान के विकास के लिए इससे दुगनी लागत का सौदा शामिल है. इनके अलावा नौसेना के लिए विभिन्न युद्धपोतों, सेना के लिए हेलीकाप्टरों और तोपों की खरीद के सौदे भी रक्षा तिजोरी को खाली कर सकते हैं. अगले साल के बजट में सेना के लिए करीब 81 हजार करोड़, नौसेना के लिए 12 हजार करोड़ और वायु सेना के लिए 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के खाते में साढे पांच हजार करोड़ रुपए गए हैं, जबकि तीनों सेनाओं के लिए पूंजीगत मद में 86 हजार 740 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. रक्षा मंत्रालय वीवीआईपी हेलीकाप्टरों के 3600 करोड़ रुपए के सौदे में से 1700 करोड़ रुपए की अदायगी कर चुका है और अगर यह सौदा रद्द होता है तो इससे पूंजीगत मद की तिजोरी में यह राशि वापस आ जाएगी. रक्षा बजट में यह बढोत्तरी ऐसे समय की गई है, जब आने वाले आधे दशक में सैन्य बलों द्वारा करीब 80 अरब डालर की खरीदारी की योजना है. सेना और वायु सेना ने वित्त मंत्रालय के सामने दो स्ट्राइक गठन संबंधी करीब साठ हजार करोड़ रुपए की योजना पेश की हुई है, ताकि चीन से लगी सीमा को चाक चौबंद किया जा सके.

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X