Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

ग्रामीण मंत्रालय के लिए आवंटन में 46 फीसदी वृद्धि

Updated on Friday, March 01, 2013 10:51 AM IST

नई दिल्ली 28 फरवरी - संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाने वाले ग्रामीण मंत्रालय के आंवटन में दमदार वृद्धि की गई है. गुरुवार को लोकसभा में पेश वर्ष 2013-14 के आम बजट में ग्रामीण मंत्रालय को पिछले वर्ष के मुकाबले 46 प्रतिशत अधिक राशि दी गई है.
     पी. चिदंबरम ने बजट भाषण में कहा, "हम अनुमान करते हैं कि वे मौजूदा वर्ष के अंत के पहले 55,000 करोड़ रुपए खर्च करने में सक्षम होंगे. मैं 2013-14 के लिए 80,194 करोड़ रुपए आवंटन का प्रस्ताव रखता हूं." ग्रामीण विकास मंत्रालय सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार गारंटी योजना (एमजीएनआरजीएस), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और इंदिरा आवास योजना (आईएवाई) का संचालन करता है. संशोधित अनुमान के तहत एमजीएनआरजीएस को पिछले वर्ष के 29,000 करोड़ रुपए के विरुद्ध 33,000 करोड़ रुपए प्राप्त होगा. ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने पत्रकारों को बताया कि एमजीएनआरजीएस की आवंटित राशि उसके द्वारा खर्च की गई राशि के आधार पर दी गई है लेकिन पीएमजीएसवाई की आवंटित राशि मे कमी की गई है. यह पिछले वर्ष के 24,000 करोड़ रुपए से घटाकर 21,700 करोड़ रुपए कर दी गई है. ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा, "इसका कारण यह है कि हम 10,000 करोड़ रुपए ही खर्च कर सके हैं." वहीं, पी. चिदम्बरम ने कहा कि पीएमजीएसवाई का लक्ष्य अनेक राज्यों में पूरा हो चुका है. जो राज्य इस दिशा और कुछ करना चाहते है उनके लिए पीएमजीएसवाई-2 शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है. इस नई योजना के लिए राशि का एक हिस्सा दिया जा रहा है. पीएमजीएसवाई-2 का लाभ आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान को मिलेगा. एक अन्य महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा आवास योजना (आईएवाई) को 15,184 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है. पीने का पानी और स्वच्छता के लिए 15,260 करोड़ रुपए दिए गए हैं. वित्त मंत्री ने जल शुद्धीकरण प्लांट लगाने के लिए भी 1,400 करोड़ रुपए आवंटित किया है. देश में अभी भी 2,000 आर्सेनिक प्रभावित और 12,000 फ्लूराइड प्रभावित बस्तियां हैं.

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X