मुंबई - मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बालीवुड के किंग खान शाहरुख खान पर लगा बैन हटा लिया है। उन पर पांच साल का बैन था, लेकिन इसे पहले ही हटा लिया गया। शाहरुख पर यह बैन एक गार्ड से झड़प के बाद लगाया गया था। शाहरुख कोलकाता नाइट राइडर्स के को ऑनर भी हैं। रविवार को एमसीए की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। शाहरुख खान के लिए दोहरी खुशी का मौका है हाल में ही कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) का खिताब शाहरुख की टीम त्रिनिनाद एंड टोबैगो रेड स्टील ने जीता है, अब उन पर लगा प्रतिबंध भी हट गया है। इस बैन के कारण शाहरुख आईपीएल में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने यहां नहीं आ पाए थे।
एमसीए बहुत पहले से यह बैन हटाने का फैसला लेना चाहता था, लेकिन कुछ कारणों से उसे टालना पड़ा था अंतत: रविवार को यह फैसला लिया गया। इसी बैठक में एमसीए ने अंकित चव्हाण पर प्रतिबंध हटाने की सिफारिश करने से मना कर दिया। एमसीए के उपाध्यक्ष आशीष केलर ने कहा कि अंकित मकोका के आरोपों से बरी हो चुके हैं और उन्होंने हमसे प्रतिबंध हटाने के लिए बीसीसीआई को मनाने की अपील की थी, लेकिन एमसीए ने बैठक में इस संबंध में बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति के फैसले को चुनौती नहीं देने का निर्णय लिया।विवाद ऐसाशाहरुख खान पर 16 मई 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में घुसने पर पांच साल का बैन लगाया गया था, क्योंकि शाहरुख कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान सुरक्षाकर्मियों और एमसीए के अधिकारियों से उलझ गए थे।