जोधपुर - नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीडऩ के आरोप में करीब 23 महीने से जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम को नैतिक शिक्षा की पुस्तक में महान संत बताया गया है। यह कारनामा किया है दिल्ली के एक प्रकाशक ने किया हैं। आसा राम को 22 महान संतों की श्रेणी में क्रमबंद्व कर फोटो दर्शाई हैं। जबकि आसा राम को पिछले करीब दो साल से जेल में बदं किया हैं। एनसीईआरटी के पैटर्न पर आधारित इस पुस्तक में देश के लिए अमूल्य योगदान देने वाले महान संतों और महात्माओं के साथ आसाराम का फोटो प्रकाशित किया गया है। मामला उजागर होने के बाद राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने जांच के आदेश दिए हैं